Posts

You Never Summit Alone

Image
  You Never Summit Alone An Everest Base Camp Journey with Family & Amazing Human Beings The wind cut sideways at 16,000 feet, on the trail above Labuche. My son Arjun was a few steps behind me, breathing in that slow rhythm we’d all learned to trust; step-rest-breathe-step; quietly keeping an eye on Group 3 as he walked. Nearby, a porter moved past with a load twice my pack, smiling as if on a stroll. And it struck me, right there in the thin air, that I’d stopped thinking about Everest. For me, this journey was never only about reaching Everest Base Camp. It was about one unforgettable adventure as a family, alongside friends from my running community who had long since become an extended family. When Bala (a dear friend, and the founder and head coach of RHWB ) first announced the Everest Base Camp (EBC) trek, I was intrigued. Running has shaped our family for years, but this felt different: not another race to train for, but a chance to experience something extraordinary as...

वादा - Promise

मैं रोकूँगी तो रुक जाओगे तुम मैं मनाऊँगी तो मान जाओगे तुम बस इतना ही तो था तुम्हारा वादा क्यों निभाना लगा वो भी ज़्यादा चलते चलते क्यों नई राह पकड़ ली किस नए बाज़ीगर की बांह पकड़ ली किस नज़ारे ने इतना रिझाया के वादा भी ना तुम ने निभाया कौन सी नई महक पा गए तुम किस जादूरगार की बातों में आ गए तुम कौन सी रोशनी भा गई तुम्हें  कौन सी नई दुनिया रास आ गई तुम्हें  छोड़ दी चलो अब तकरार हम नें मान ली देखको अब हार हम ने होंगीं कुछ मजबूरियाँ भी तुम्हारी जिनके आगे चली ना हमारी सफ़र तुम्हारा तुम्हारा ही तो था सफ़र हमारा हमारा ही तो था  कुछ समय साथ चल सके थे हम मान लेंगे के ये भी नहीं था कम  Promise I thought if I pleaded enough, I would make you stay if I persuaded hard enough you won’t leave you had promised me that much, didn’t you why did you break your promise so why did you choose a different path who mesmerized you away what sights lured you so that you broke your promise to me what other scents did you follow which magician deluded you so what bright lights did you chase wha...

About Thej - Kshitij

  क्षितिज एक आंधी आ कर चली गई एक बादल फट कर बरस गया कल अम्बर में तपता था जो आज वो सूरज पिघल गया  एक दोस्त मिला था चमकीला सोने चाँदी में ढला हुआ तेज़ गति से बहता था थोड़ा जल्दी में रहता था जी भर हर रोज़ ही जिया था वो गहरी घूँटों से पिया था वो अनुभवों में उसका मन रमता हर रोज़ ढूँढता मोड़ नया पहाड़ हो या हो दौड़ कोई साथ वो सबके चलता था और साथी गर कोई नहीं मिले तो ख़ुद ही वो आगे बढ़ता था ये कर लूँ वो भी कर लूँ में इस से उस से भी मिल लूँ में यहाँ वहाँ हो आऊँ ज़रा जीवन का सारा रस चख लूँ मैं थी तेज नाम की हनक अलग जो कहता था वो करता था कई बार उससे गिरते देखा गिर कर हर बार वो उठता था इस बार गिरा तो ऐसे उठा के आसमान को चीर गया  उस अंतिम शिखर पर जा पहुँचा जहाँ अम्बर धरती से मिलता था एक आंधी आ कर चली गई एक बादल फट कर बरस गया कल अम्बर में तपता था जो आज वो सूरज पिघल गया कल अम्बर में तपता था जो आज वो सूरज पिघल गया